फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दो बार गैंगरेप, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दो बार गैंगरेप, एफआईआर
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ले दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो बार गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लाख प्रयास के बाद जब पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में आरोपियों के साथ साथ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दारागंज थाना क्षेत्र के पूरा पड़ाइन में रहने वाली 16 साल की एक किशोरी 13 सितंबर 2017 को सुबह शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नंदन यादव और उसके तीन साथी किशोरी को नाले के पास घसीट ले गए और बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घरवालों को जानकारी दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कई बार प्रयास किया गया लेकिन गैंगरेप की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। पुलिस ने महज झगड़े की एनसीआर दर्ज की थी। इसके बाद भी किशोरी का पिता अधिकारियों के पास दौड़ता रहा। छह फरवरी 2018 की सुबह नंदन यादव ने किशोरी को सुबह फिर पकड़ लिया। उसे तमंचा सटाकर फिर रेप किया। उसके तीन साथियों ने भी रेप किया। फिर मामला दारागंज थाने गया और फिर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इस बीच नंदन ने धमकी दी कि थाने में सेटिंग है। शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। किशोरी का पिता दौड़ता रहा। उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को नंदन और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मामला काफी पुराना है। पीड़ित परिवार को बयान के लिए बुलाया गया है। आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें