फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से दो महिलाएं समेत तीन उठाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड से दो महिलाएं हिरासत में, एक संदिग्ध भी मिला
विज्ञापन

मालदा के गांव में पहुंची पुलिस
इलाहाबाद। यूको बैंक के गुनाहगारों को पकड़ने के लिए झारखंड की खाक छान रही पुलिस ने बुधवार को दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों ही शक के दायरे में आने वाले संदिग्ध आरोपियों की रिश्तेदार हैं। एक संदिग्ध आरोपी को भी पकड़ा गया है। उसके मोबाइल से घटना वाली रात की लोकेशन पता की जा रही है।
यूको बैंक चोरी के मामले में हसन चिकना के गिरोह के लोगों की धरपकड़ के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया है। दोनों अपने घरों से फरार थीं। उन्हें स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों के रिश्तेदार हसन चिकना गिरोह के लिए काम करते हैं। इसके अलावा मालदा से भी एक युवक को पकड़ा गया है। वह भी पुलिस द्वारा बनाई गई संदिग्धों की सूची में शामिल था। उसका मोबाइल भी मिल गया है। अब पुलिस उसके कॉल रिकार्ड से उसकी लोकेशन पता लगा रही है। उससे पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम और मोबाइल नंबर पता चले हैं। उनकी भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस हसन चिकना गिरोह के साथ साथ मालदा गिरोह पर भी नजर रखे हुए है। मालदा के जिस गांव से गिरोह से संबंधित है। पुलिस वहां पहुंच गई है लेकिन वहां कोई आदमी नहीं मिला। महिलाएं और बच्चे ही वहां है। स्थानीय पुलिस को साथ में लेकर कई से पूछताछ हुई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस काफी नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेली में पकड़े गए लोगों से होती रही पूछताछ
करेली से अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। सबसे पूछताछ होती रही। आरोपियों को मकान दिलाने वाले अरशद से लेकर मददगार आजाद से पुलिस अधिकारियों ने आज लंबी पूछताछ की। दोनों का यही कहना था कि वे आरोपियों के बारे में कुछ नहीं जानते थे। बस पैसों के लालच में उन लोगों ने मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें