किरायेदार ले गया मालिक का सामान, शीशा भी तोड़ा
फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी
इलाहाबाद। अतरसुइया के हर्षवर्धन नगर में एक मकान मालिक ने किरायेदार से अपना घर खाली कराया तो जाते समय वह उनका सामान भी उठा ले गया। इतना ही नहीं खिड़कियों से शीशे भी तोड़ डाले। जब मकान मालिक ने फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी।
ऊंचा मंडी के रहने वाले कृष्णगोपाल सिंह ने हर्षवर्धन नगर मीरापुर में एक और मकान बनवाया है। मकान के तीन कमरों को उन्होंने रमेश विश्वकर्मा को किराये पर दिया था। पिछले कुछ महीनों से किराये को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी तो कृष्णगोपाल ने रमेश से मकान खाली कराने को कह दिया। आठ सितंबर को रमेश ने मकान खाली कर दिया। इसके बाद कृष्णगोपाल हर्षवर्धन नगर पहुंचे। उनका आरोप था कि रमेश उनका काफी सामान भी उठा ले गया है। जाते जाते खिड़कियों से शीशे भी तोड़ दिए। उन्होंने रमेश को फोन किया तो उसने गालीगलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।