फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी-छिनैती करने वाले पांच बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी-छिनैती करने वाले पांच बंदी
विज्ञापन

कानपुर से पटना के बीच करते रहे वारदात, चोरी का माल बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर घेराबंदी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में चोरी-छिनैती की घटनाएं अंजाम देते रहे हैं। इन बदमाशों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नगदी और चाकू बरामद हुए हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने सोमवार रात प्लेटफार्म नंबर नौ पर चेकिंग के दौरान पांच संदिग्ध लोगों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से पांच चाकू, दो मंहगे मोबाइल फोन, नगदी, एक लेडीज पर्स मिला। सख्ती से पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने कुबूला कि बरामद मोबाइल फोन और लेडीज पर्स ट्रेन में यात्रियों से चुराया था। गिरफ्तार अपराधियों में झारखंड के साहबगंज जनपद का मोहम्मद शफीक शेख, बुलंदशहर जनपद में जहांगीरपुरी का निशांत चौधरी, प्रतापगढ़ में रानीगंज का रतनलाल पटेल, वाराणसी के मडुवाडीह से आकर यहां शाहगंज के गढ़ी सराय में रहने वाला दीपक शर्मा तथा कीडगंज में बीच वाली सड़क पर रहने वाला कमल उर्फ कल्लू है। यह गिरोह कानपुर से पटना के बीच ट्रेेनों में यात्रियों को चोरी-छिनैती का शिकार बनाता रहा है। प्लेटफार्म पर भी कई चोरी कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें