फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने गोवंशीय पशु काट डाला, अवशेष देख भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। पशु तस्करों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक सप्ताह में सोमवार को दूसरी बार अगरास-टिटौली के बीच भोजीपुरा रोड के पास खाई में काले रंग गोवंशीय पशु को काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके अवशेष बरामद किए। इस दौरान भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार के नेतृत्व में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर ने इन्हें मनाया। टिटौली के पूर्व प्रधान हरप्रसाद गंगवार की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि गोवंशीय व घुमंतू पशुओं को आए दिन काट रहे हैं। चार दिन पहले सोरहा के पास केरा रोड पर तस्करों ने गोवंशीय पशु को काटा दिया था। उसके अवशेष पुलिस ने बरामद किए थे। साथ ही भड़के ग्रामीणों को शांत करते हुए तस्करों पर चौबीस घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। कार्रवाई तो नहीं हुई पर सोमवार को तस्करों ने तीन दिन पहले हुई घटना से महज 500 मीटर दूर गांव अगरास- टिटौली के बीच में उसी रोड पर गोवंशीय पशु काट दिया। जबकि घटनास्थल से मात्र पचास मीटर की दूरी पर टिटौली चौराहे पर पुलिस पिकेट भी थी। तस्करों ने पशु का सिर रोड के पश्चिम और पूंछ व आंतें पूर्व दिशा में डाल दिए थे। पूर्व दिशा में ही एक खेत में मांस को कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो वह भड़क गए। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री ममता गंगवार, अमित साहू, मुकेश यदुवंशी, हरीश गंगवार, जितेंद्र श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान हरप्रसाद आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण ममता गंगवार के नेतृत्व में हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में टिटौली के पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गांव अग्रास निवासी इलियास अंसारी, नसीम मुल्ला, टिटौली के भूरा और मुन्ने, कस्बा के लईक और थाना सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी गुलाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार भी कर लिया। बरामद अवशेष का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। शेष को जमीन में दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें