फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी के युवक की भदोही में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

06 जेयूएस 15 मारे गए मानसिंह की फाइल फोटो

झूंसी के युवक की भदोही में मौत, हत्या का आरोप
भदोही के प्राईवेट अस्पताल में था कर्मचारी, घर के बाहर शव छोड़कर भागे
झूंसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। थाना क्षेत्र के कनिहार गांव के एक युवक की मौत संदिग्ध हालात में भदोही में हो गई। उसे गंभीर हालत में शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद अस्पताल ले जाया गया। युवक की मौत के बाद एंबुलेंस से शव को उसके कनिहार गांव लाया गया। ग्रामीणों की माने तो शव को एंबुलेंस से नीचे उतारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जानकारी झूंसी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनिहार-नरहरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मानसिंह मौर्य पुत्र बनवारीलाल भदोही स्थित किसी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को फोन आया कि मानसिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसे एंबुलेंस से शहर के अस्पताल ले जा रहे हैं। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन भी शहर के अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर मानसिंह को एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उसका शव अस्पताल से एंबुलेंस से कनिहार गांव लाया गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस से शव उतारने के बाद भदोही अस्पताल के कर्मचारी वहां से वाहन समेत फरार हो गए। मानसिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की माने तो उसके हाथ-पैर और पीठ पर गंभीर घाव के निशान थे। परिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या करने के बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी झूंसी पुलिस को दी गई तो इंसपेक्टर दिवाकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक की मौत से पत्नी और मां लालती देवी बेसुध पड़ी रही। बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें