फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी और जुआ खेलते 14 लोग गिरफ्तार, एक लाख से अधिक बरामद-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टेबाजी और जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, सवा लाख बरामद
विज्ञापन

होलागढ़। दहियावां और सराय तालुके सहावपुर के पास आईपीएल मैच में सट्टेबाजी लगाते और जुआ खेलते इलाके के कुल 14 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर एक लाख सत्ताइस हजार पांच सौ नगद और जमा तलाशी में सात हजार नौ सौ तीस रूपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाने के बाद सभी ताश में हार जीत की बाजी लगा रहे थे, तभी पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन

होलागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि दहियावा के पास एक घर में सट्टेबाजी चल रही है। शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच हो रहा था। वहीं सटोरिये बैठे थे। बताया जाता है कि मैच खत्म होने के बाद सभी जुआ खेलने लगे। इस बीच किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने छापा मारा और रमेश चन्द्र, हरनाम सिंह, शिव शंकर पटेल, राम कैलाश पटेल, अखिलेश कुमार पाण्डेय,सचिन मिश्र, राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार पटेल, अजय कुमार प्रशान्त कुमार गुप्ता, राम मिलन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सबके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है। शनिवार को जुआरियों को छुड़ाने के लिए दिन भर नेताओं का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें