साल्वर गैंग एसटीएफ के निशाने पर, कई सेंटर पर निगरानी
सर्विलांस के माध्यम से की जा रही निगरानी
प्रयागराज। एसटीएफ के निशाने पर साल्वर गैंग हैं। प्रयागराज ही नहीं आस पास के जिलों में भी साल्वर गैंग पर निगाह रखी जा रही है। एसटीएफ के निशाने पर वे लोग हैं जो पहले भी इस तरह कामों में पकड़े जा चुके हैं। गैंग के अलावा कुछ और सेंटरों की भी निगरानी की जा रही है। तमाम नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो, इसके लिए एसटीएफ को लगाया गया है। एसटीएफ ने पहले ही अलग अलग परीक्षाओं ने नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के तमाम लोग इस समय जेल से छूटे हैं। आशंका है कि वे फिर नकल के धंधे में कूद गए हैं। पुराने गैंग एसटीएफ के निशाने पर हैं। सर्विलांस से पता चला है कि कुछ लोग पेपर आउट करने के प्रयास में है। इसलिए सुबह सेंटरों पर सेटिंग की गई है। डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु सिंह ने बताया कि साल्वर गैंग के लोगों की लोकेशन लगातार ली जा रही है। सेंटरों पर भी नजर रखी जा रही है। जो सेंटर शक के दायरे हैं हैं, वहां सुबह से ही निगाह रखी जाएगी। तमाम नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर मालूमात हासिल की जा रही है।