फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में घुस कर फायरिंग कर रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में घुस कर फायरिंग कर रंगदारी मांगी
विज्ञापन

पलवल। बघौला-जनौला मार्ग स्थित फैक्ट्री में घुसकर छह अज्ञात युवकों ने फायरिंग की इसके बाद फैक्ट्री मालिक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सदर थाना पुलिस ने सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर एक नामजद सहित छह अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार गांव कलसाड़ा निवासी कंवरपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव बगौला - जनौली मार्ग स्थित फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। 16 नवंबर की शाम कर्मचारी छुट्टी करके निकल रहे थे। उसी समय छह अज्ञात युवक फैक्ट्री के अंदर घुस आए और आते ही फायरिंग करने लगे। इससे कर्मचारियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गोली चलाने वाले युवकों ने जाते हुए कहा कि उन्हें गौरव तेवतिया ने भेजा है और अपने मालिक से कह देना कि पांच लाख रुपये पहुंचा दे। वरना उसे जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें