फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर नीरज के साले पर सेना ने लिखाया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर नीरज के साले पर सेना ने लिखाया केस
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप
सैन्य अफसरों ने आठ कैमरे, डीवीआर कैंट पुलिस को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। छोटा राजन गैंग के शूटर रहे हिस्ट्रीशीटर नीरज वाल्मीकि के साले पर सेना की ओर से कैंट थाने में मुकदमा लिखाया गया है। उस पर प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति के सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आरोप है। सेना की ओर से आठ कैमरे व डीवीआर भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर नीरज वाल्मीकि परिवार समेत कैंट क्षेत्र में रहता था। 16 अक्तूबर को उसकी दुर्गापूजा पंडाल के बाहर बम-गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीरज के ससुराल पक्ष के लोग भी कैंट क्षेत्र के पोनप्पा रोड पर रहते हैं। इनमें उसका साला विशाल कुमार भी शामिल है। उसके खिलाफ न्यू कैंट स्थित मीडियम रेजीमेंट के हवलदार जनरैल सिंह ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि कैंट इलाके में सेना के कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। यह इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके बावजूद विशाल ने बिना अनुमति के अपने घर के बाहर व आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। साथ ही इसके लिए किसी से अनुमति भी नहीं ली। उन्होंने आठ सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी पुलिस को सौंपे हैं। मामले में कैंट इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि नीरज की हत्या के बाद उसके परिजनों ने घर के आसपास आठ सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। हालांकि इसके लिए किसी की अनुमति नहीं ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें