फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद की कॉल डीटेल्स से मिलेगा विवादों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद के कॉल डीटेल्स से मिलेगा विवादों का सुराग
विज्ञापन

पारिवारिक और कार्यालय के विवादों पर नजर
इलाहाबाद। एजी आफिस के क्लर्क अरविंद कुमार की कॉल डीटेल्स निकलवाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि अरविंद पारिवारिक और कार्यालय के विवादों से परेशान थे। आखिर किस कारण उन्होंने यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। उनके भाई ने कहा है कि वह रविवार को पुलिस से मिलकर कुछ जानकारी देंगे।
विज्ञापन

रसूलाबाद के रहने वाले अरविंद कुमार एजी आफिस में क्लर्क थे। गुरुवार को एजी आफिस की सातवीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। एजी आफिस के अधिकारियों और घर वालों ने इसे हादसा बताया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज से तकरीबन साफ हो गया है कि उन्होंने खुदकुशी की है। मामले की जांच करने वाले दरोगा दीनानाथ यादव ने बताया कि अरविंद के पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच की जा रही है, इसके साथ आफिस के विवादों को भी देखा जा रहा है। अरविंद के करीबी लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी पिछले एक साल से साथ में नहीं रह रही थीं जिसके कारण वह शराब काफी पीने लगे थे। क्या विवाद था। पत्नी किस कारण से साथ में नहीं रह रही थीं। परिवार वालों से पता लगाया जाएगा। अरविंद कुमार का एजी आफिस में एक अधिकारी से विवाद चल रहा था। वह भी जगजाहिर था। इसके कारण अरविंद काफी परेशान थे। एजी आफिस के कर्मचारियों ने कुछ गोपनीय सूचनाएं दी हैं। उस पर भी जांच की जा रही है। अरविंद का डीटेल्स निकलवाया जा रहा है। उसके बाद काफी कुछ साफ होने की उम्मीद है। उनके भाई अनिल कुमार ने दाग दिया है। अनिल ने बताया है कि वह रविवार को कुछ जानकारी देंगे। हो सकता है कि वह तहरीर दें। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें