फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमामढ़ी गंगाघाट में डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगाघाट में डूबा किशोर
विज्ञापन

रिश्तेदारों के साथ गया था स्नान करने
अमर उजाला ब्यूरो
बरौत।
हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम सेवा का किशोर हर्ष (16) पुत्र रजनीश शुक्ल सीतामढ़ी गंगा घाट पर स्नान करते समय डूब गया। ग्राम सेवा के रजनीश शुक्ल ने सुबह बरौत पूरेगोबई बाबा बेलनाथ शंकर भगवान के मंदिर पर रुद्राभिषेक किया। समापन के पश्चात हर्ष को कथा सुनना था। इस लिए वह गंगा स्नान करने गया। हर्ष मोटर साइकिल से अपने चचेरे भाई विशाल व फुफेरे भाई प्रिंस के सीता मढ़ी संतरविदास नगर भदोही गंगाघाट पर लगभग 12 बजे पहुंचा। हर्ष कपड़ा उतार कर जैसे ही गंगा में स्नान के लिए गया तो उसका पैर फिसल गया। इसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। साथ में गए विशाल और प्रिंस ने बचाने की गुहार लगाई। लेकिन किसी की गंगा में जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। तब कोईरौना थाना को सूचित किया गया। सूचना पाकर कोईरौना थाना प्रभारी एस एन मिश्रा तत्काल मौके पर मयफोर्स पहुंच कर गोताखोरों को बुलाया। घंटों ढूढ़ने के बाद हर्ष की लाश मिली। उसके बाद परिजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरो ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि हर्ष दो भाई थे। दोनो भाइयों में हर्ष बड़ा था। हर्ष इसी वर्ष कक्षा 10 सेन्ट्रल एकडेमी झूसी इलाहाबाद से अच्छे नंबर से पास किया था।

नोट फाइल फोटो 50,51 परिजन का फोटो 52,53,54 पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें