फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेटस के विवाद में भिड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाए जाने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक छात्र के सिर एवं हाथ में काफी चोट आई है। घायल छात्र की तहरीर पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घायल छात्र प्रत्युष पांडेय ईसीसी का छात्र है। कीडगंज में वह किराए के मकान पर रहता है। कुछ दिन पहले प्रत्युष ने व्हाट्सएप पर कॉलेज के ही कुछ छात्रों को लेकर एक स्टेटस लगाया था।
विज्ञापन


इसकी भनक जब दूसरे गुट के छात्रों को हुई तब उनको यह बात बहुत नागवार गुजरी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों ही गुटों के छात्रों की कुछ दिन पहले कॉलेज में ही भिड़ंत भी हुई। उसके बाद सोमवार को प्रत्युष जब कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था तभी अभय त्रिपाठी, हिमांशु यादव, राहुल सिंह, अमन मिश्रा, शिवांश चढ्ढा आदि ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। प्रत्युष का आरोप है कि उसे इन लोगों ने रॉड और हाकी से जमकर पीटा। पिटाई से उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। प्रत्युष के साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्रत्युष की तहरीर पर मुठ्ठीगंज पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें