फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर थाने पहुंचे डीएम, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की कार्यशैली जांचने थाने पहुंचे डीएम, एसएसपी
विज्ञापन

00 समाधान दिवस 00
डीएम ने कीडगंज, मुट्ठीगंज, अतरसुइया, कोतवाली में लिया जायजा
मऊआइमा थाने पहुंचे एसएसपी, शिकायतों के निस्तारण की ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को आयोजित किए गए समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी खुद मातहतों की सक्रियता जानने के लिए थानों में पहुंचे। डीएम ने जहां कीडगंज, मुट्ठीगंज, अतरसुइया व कोतवाली पहुंचकर जायजा लिया, वहीं एसएसपी ने मऊआइमा थाने पहुंचकर शिकायतों के निरस्तारण के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

डीएम सुहास एलवाई सबसे पहले कीडगंज थाने पहुंचे। यहां एसीएम प्रथम जवाहर सिंह व थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा शिकायतों का निस्तारण करते मिले। समाधान दिवस पर आईं जमीन संबंधी शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने बीट रजिस्टर देखा व थानों में तैनात कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने थानों में रखे असलहों का भी निरीक्षण किया। साथ ही बाइक से बलुआघाट पहुंचकर कुंभ के मद्देनजर देखा कि नाव से श्रद्धालु कहां तक और कैसे आते हैं। डीएम ने मुट्ठीगंज, अतरसुइया व कोतवाली पहुंचकर भी निरीक्षण किया। उधर एसएसपी नितिन तिवारी ने समाधान दिवस के मौके पर मऊआइमा थाने पहुंचकर शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने फरियादियों से भी बातचीत की। साथ ही पुलिसकर्मियों से कहा कि समाधान दिवस के आयोजन का उद्देश्य यही है कि शिकायतों का निस्तारण हो। उधर एएसपी सुकीर्ति माधव ने मुट्ठीगंज थाने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें