फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि बवाल: सीसीटीटी फुटेज से चिह्नित हुए उपद्रवी

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि बवाल: सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किए गए उपद्रवी
विज्ञापन

असलहों से लैस होकर जाते दिख रहे हैं परिसर में
तलाश में कई जगह छापे, हॉस्टलों में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक दिन पहले बवाल के मामले में पुलिस ने कई उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया है। अफसरों का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही हे। उधर, मामले में घटना के बाद ही हिरासत में लिए गए चार युवकों को पुलिस ने रात में ही मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

घटना विवि के विज्ञान संकाय में हुई थी। यहां सीट को लेकर हॉस्टलर व एक छात्र के बीच हुए विवाद के बाद जमकर उपद्रव हुआ था। हॉस्टलर्स के पक्ष से जुटे युवकों ने क्लास में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की थी। साथ ही भागते वक्त फायरिंग भी की थी। पुलिस ने हॉस्टलर्स को खदेड़ा तो वह हिंदू हॉस्टल में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ आरएएफ भी बुला ली गई थी। पुलिस ने मौके से ही चार युवकों को हिरासत में ले लिया। देर रात चारों युवकों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने विज्ञान संकाय जाने वाले रास्तों पर स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सूत्रों की मानें तो एक कैमरे की फुटेज में उपद्रवियों की तस्वीर कैद हो गई है। हॉकी डंडे लेकर गणित विभाग की ओर से जाते वक्त उनके चेहरे फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर कुछ उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। हॉस्टलों से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें