फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली, अज्ञात में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली, अज्ञात में केस
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के कन्हईपुर गांव में रहने वाले कंचन यादव (40) को संदिग्ध हाल में गोली लग गई। उसका आरोप है कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली मारी और भाग निकले। उधर पुलिस का मानना है कि आपस में ही असलहा देखते समय गोली चलने से वह जख्मी हुआ।
विज्ञापन

कंचन पेंटिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास मौजूद था। इसी दौरान संदिग्ध हाल में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। गोली उसकी जांघ में लगी। जानकारी पर जुटे घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई जिसे पूछताछ में उसने बताया कि उसे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारी। लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि उस पर हमला क्यों किया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि जांच में यह बात पता चली है कि वह अपने चार दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान गोली लगने से वह जख्मी हो गया। फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें