गांव में एक भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई थी। इस पर राजस्व एवं पुलिस की टीम 11 मई जमीन को मुक्त कराने गई थी। इस दौरान महिलाओं से मारपीट के अलावा राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ हाथापाई का आरोप है।
शंकरगढ़ के देवरा गांव का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। दरोगा द्वारा घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को सपा का डलिगेशन गांव पहुंचा और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान डेलिगेशन में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन एवं पुलिस पर कार्रवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
गांव में एक भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत हुई थी। इस पर राजस्व एवं पुलिस की टीम 11 मई जमीन को मुक्त कराने गई थी। इस दौरान महिलाओं से मारपीट के अलावा राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ हाथापाई का आरोप है। दरोगा द्वारा महिलाओं की पिटाई करने का वीडियो भी वायरल था। रविवार को इस बाबत एक और वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा है। साथ ही इस पर सियासत शुरू हो गई है।
सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने गांव देवरा पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना था कि एसडीएम ने इस मामले में ठीक से जवाब नहीं दिया। योगेश ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के पास जमीन खाली कराने का कोई आदेश नहीं था। एक व्यक्ति के कहने पर राजस्व एवं पुलिस की टीम जमीन खाली कराने गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी समेत कई उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पीड़ित को न्याय दिलाने तथा इस मामले में आरोपी उप निरीक्षक तथा अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में विधायक संदीप पटेल, महासचिव सोमदत्त पटेल, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, पूर्व प्रमुख गुलाब कली, अरविंद मिश्र।