19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि घर से निकलने के दौरान आरोपी उस पर भद्दे भद्दे कमेंट करता है। फोन पर मैसेज भेज कर दोस्ती करने का दबाव डालता है। दोस्ती ना करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की भी धमकी देता है।
करेली में छेड़खानी के विरोध पर युवती को तेजाब से जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दिन घर में घुसकर आरोपी ने अश्लील हरकत भी की। करेली पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि घर से निकलने के दौरान आरोपी उस पर भद्दे भद्दे कमेंट करता है। फोन पर मैसेज भेज कर दोस्ती करने का दबाव डालता है। दोस्ती ना करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की भी धमकी देता है। डरवश उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। तीन सितंबर को आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की।
युवती के शोर मचाने पर ऊपर के तल पर मौजूद उसकी भाभी नीचे आई तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। प्रकरण में शनिवार रात पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया। करेली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम सुमेर यादव ने बताया कि युवती ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।