फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के मकान में युवक लटका फंदे से

Mon, 10 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके में रविवार रात एक युवक पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुसा तो परिजनों को पता चला गया। उन्होंने बेटी को बाहर खींच युवक को कमरे में बंद कर पुलिस को खबर दी। मगर पुलिस के आने से पहले ही युवक ने प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे फौरन फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया सोमवार रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


बिसहिजन खुर्द गांव में रहने वाला बलंदर बिंद (22) का 18 साल की एक लड़की से प्रेम संबंध है। रविवार रात लड़की के परिजन घर के बाहर सोए थे। वह अंदर थी। करीब ढाई बजे बलंदर प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर के भीतर घुस गया। वे दोनों साथ थे तभी लड़की की मां पानी पीने के लिए उठी। दरवाजा खोलने पर कमरे में बेटी के साथ बलंदर को देखा तो फटकार लगाई। लड़की का पिता भी आ गया। उसने बेटी को बाहर खींचकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी।

 पुलिस के आने से कुछ मिनट पहले लोगों ने दरवाजा खोला तो बलंदर प्रेमिका के दुपट्टे को धन्नी में बांधकर फांसी पर लटका दिखा। उसे तत्काल फंदे से उतारा गया। उसकी सांस चल रही थी। तभी मेजा चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्रा भी सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गए। बलंदर को निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार रात भी उसकी हालत गंभीर बनी थी। उधर, मेजा थाने की पुलिस का कहना है कि किसी ने इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें