फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भर्ती में गड़बड़ी का आरोप

Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अवर अभियंता (जेई) भर्ती में भी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। बाहर किए गए आवेदकों का आरोप है कि उनसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। सोमवार को आयोग में उन्हाेंने प्रत्यावेदन सौंपा। उन्होंने कोर्ट जाने की भी तैयारी की है।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता सिविल के 176 पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत आवेदन मांगा गया है। 17 अगस्त से होने वाले साक्षात्कार के लिए 3892 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रत्यावेदन देने पहुंचे प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग ने डिप्लोमा कोर्सेज में 72 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है, लेकिन जो सूची जारी की गई है उनमें कई ऐसे हैं जिनके नंबर 60 फीसदी से भी कम हैं, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया। प्रत्यावेदन सौंपने वाले प्रतियोगियों का कहना था कि वे कोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें