औद्योगिक क्षेत्र थाने से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपियों को अदालत में पेश करने आए दरोगा, सिपाही के साथ हाथापाई और बदसलूकी होने कहचरी परिसर में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
औद्योगिक क्षेत्र के दरोगा मनोज राय सिपाही राजेश के साथ चार मुल्जिमों को लेकर गुरुवार दोपहर जिला कचहरी में मजिस्ट्रेट के सामने आए थे। दरोगा व सिपाही जैसे ही चार अभियुक्तों को लेकर कचहरी परिसर में घुसे। कुछ लोगों ने दरोगा और सिपाहियों को घेर लिया। एसआई मनोज राय और सिपाही का हाथ पकड़कर खींचने लगे। यह देखकर दरोगा ने विरोध किया तो उनके हाथापाई करने लगे। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी कटरा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला शांत करा दिया गया। कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।