फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : महिला डिग्री कॉलेज में घुसकर शिक्षिकाओं से अभद्रता और धमकी देने पर मुकदम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कॉलेज में घुसकर शिक्षिकाओं से अभद्रता, धमकी
विज्ञापन

मुट्ठीगंज स्थित आर्यकन्या डिग्री कॉलेज का मामला
प्रयागराज। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में घुसकर शिक्षिकाओं से अभद्रता व धमकी देने का मामला सामने आया है। शिक्षिकाओं का कहना है कि आरोपी अक्सर कॉलेज में आकर अभद्रता व गालीगलौज करता है। पुलिस का कहना है कि नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में उपप्रधानाचार्य अर्चना जायसवाल की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया है कि अनूप पांडेय अक्सर कॉलेज में आकर हंगामा करता है। साथ ही शिक्षिकाओं से अभद्रता करने के साथ ही धमकी भी देता है। 14 मई को भी कॉलेज में आकर उसने शिक्षिकाओं से अभद्रता की। जबकि इनका कोई भी संबंधी कॉलेज में नहीं पढ़ता है। मुट्ठीगंज एसओ आशीष कुमार चौबे का कहना है कि धमकी, गालीगलौज समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें