फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : एजी ऑफिस के एकाउंटेंट को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एजी ऑफिस के एकाउंटेंट को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

कैंट में करियप्पा द्वार के सामने हादसा
प्रयागराज। कैंट में कार की टक्कर से एजी ऑफिस के एकाउंटेंट प्रवेश कुमार (58) की मौत हो गई। वह स्कूटी से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। गंभीर हाल में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रवेश सदर बाजार के रहने वाले थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और भाई-बहन के साथ रहते थे। रविवार दोपहर तीन बजे के करीब वह करियप्पा द्वारा के सामने से होकर एजी ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आई कार व उनकी स्कूटी में भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से वह छिटककर दूर जा गिरे और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार सवार दंपति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और फिर परिजन भी आ गए। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा युवक, मौत
प्रयागराज। खुल्दाबाद में चौफटका क्रॉसिंग पर ट्रेन से गिरे विक्की शुक्ला उर्फ मृदुल (36) की मौत हो गई। वह सोहबतियाबाग में रहते थे और पिछले दिनों अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से रविवार को वह ट्रेन से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि वह दरवाजे के पास बैठे थे और चौफटका के पास अचानक ट्रैक पर आ गिरे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें