फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रयागराज में पुलिस लाइन के पास लगाया पीएम का आपत्तिजनक पोस्टर, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 10 Jul 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिपोर्ट चौकी प्रभारी कटरा हरेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि पुलिस लाइन के वीआईपी गेट के पास मुख्य सड़क पर लगे खंभे पर एक पोस्टर लगे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो इस पोस्टर में प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक  कमेंट किए गए थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व पुलिस लाइन के गेट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अज्ञात की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट चौकी प्रभारी कटरा हरेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि पुलिस लाइन के वीआईपी गेट के पास मुख्य सड़क पर लगे खंभे पर एक पोस्टर लगे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो इस पोस्टर में प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक  कमेंट किए गए थे। इसमें बैंक, किसान व युवाओं की नौकरी को लेकर पीएम पर अभद्र कमेंट लिखे थे।

 

साथ ही नीचे गैस सिलेंडर की फोटो थी जिस पर 1105 रुपये लिखा हुआ था। चौकी प्रभारी का कहना है कि उक्त पोस्टर को देखकर लोगों में आक्रोश फैल रहा था। ऐसे में तुरंत ही पोस्टर उतरवा कर कब्जे में ले लिया गया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें