फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर के सीपीआरओ बन गए प्रोफेसर साहब

Sun, 07 Apr 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
Sweden railway
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) गौरव कृष्ण बंसल का तबादला वडोदरा हो गया है। वहां वे अब एक नई जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (एनएआईआर) वडोदरा में प्रोफेसर (कामर्शियल मैनेजमेंट) के पद पर किया गया है। शीघ्र ही गौरव बंसल वहां जाकर अपनी नई पारी की शुरूआत कर देंगे।

विज्ञापन


एनसीआर में मई 2017 से वे सीपीआरओ पद का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पूर्व वे एनसीजेडसीसी में निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। उत्तर रेलवे में भी गौरव  बंसल ने तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके स्थान पर एनसीआर में सीपीआरओ पद का दायित्व कौन संभालेगा अभी ये तय नहीं है। इस संबंध में निर्णय महाप्रबंधक राजीव चौधरी को ही लेना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें