फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गो तस्कर मुजफ्फर की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क, तीन आलीशान मकानों पर लगा ताला

Fri, 05 Aug 2022 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज का रहने वाला जिले का कुख्यात गो तस्कर मुजफ्फर इन दिनों जेल में है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की है। इसी के तहत शुक्रवार को नवाबगंज के अहमदपुर असरौली में मुजफ्फर की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गो तस्कर मुजफ्फर की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इन संपत्तियों को मुजफ्फर ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम पर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद लगभग पांच करोड़ की इन संपत्तियों के बारे में डीएम को सूचना दी थी। डीएम की अनुमति के बाद सभी संपत्तियों पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दी गई। 

विज्ञापन



नवाबगंज का रहने वाला जिले का कुख्यात गो तस्कर मुजफ्फर इन दिनों जेल में है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की है। इसी के तहत शुक्रवार को नवाबगंज के अहमदपुर असरौली में मुजफ्फर की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने मुजफ्फर की ऐसी संपत्तियों को चिन्हित किया था, जिन्हें उसने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से ली है। असरौली में आज तीन आलीशान मकान और हाईवे किनारे तीन बेशकीमती भू खंड कुर्क किए गए। इन संपत्तियों को मुजफ्फर ने अपने भाइयों, उनकी पत्नियों और उनके सास-ससुर के नाम से खरीदी थी।

Trending Videos

यह बात संज्ञान में आने के बाद एसओ पूरामुफ्ती उपेंद्र सिंह ने जांच कर करीब पांच करोड़ 20 लाख की संपत्तियों को चिन्हित कराया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की जांच कर रहे इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने एसएसपी के माध्यम से डीएम को संपत्तियों की रिपोर्ट सौंपी। डीएम के आदेश पर एसडीएम, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एएसपी अभिषेक भारती और बड़ी संख्या में कई थानों की फोर्स असरौली गांव पहुंची। संपत्तियों को कुर्क कर सभी जगह कुर्की बोर्ड लगा दिया गया। 


गोतस्कर मुजफ्फर ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की संपत्तियों को बनाया था। ऐसी करीब पांच करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया गया। - दिनेश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

जेल में रहते हुए जीता था ब्लाक प्रमुख का चुनाव, नहीं ले सका शपथ 
मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला गो तस्कर मुजफ्फर पिछले कई सालों जेल में बंद है। जेल में रहते हुए उसने कौड़िहार ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी जीत लिया था। हालांकि वह आज तक शपथ ग्रहण नहीं कर पाया। 


अप्रैल में भी पांच करोड़ की संपत्तियों को किया गया था कुर्क 
मुजफ्फर की पांच करोड़ की संपत्तियां अप्रैल 2022 में भी कुर्क की गई थी। मुजफ्फर और उसकी पत्नी के नाम पर करीब पांच करोड़ की संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क किया गया था। इसके बाद पुलिस को पता चला था कि मुजफ्फर ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से भी तमाम संपत्तियां बनाई हैं। इनका मूल्य भी पांच करोड़ के ही लगभग है। इसके बाद इन संपत्तियों को भी मुजफ्फर की मानते हुए उन्हें कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें