फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ गंगा की रक्षा करने वाले का समर्थन : नृत्य गोपाल दास

Tue, 31 Jan 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
माघ मेला के अक्षयवट मार्ग स्थित गंगा सेना शिविर में सोमवार को आयोजित धर्म सम्मेलन में रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गौ गंगा की रक्षा करने वाली सरकार का समर्थन करने की बात कही। कहा कि गौ एवं गंगा रक्षा के लिए संत समर्पित हैं। इसके लिए वे पूरे देश में अभियान भी चला रहे हैं। गौ गंगा की रक्षा करने में जो समर्थ होगा उसे ही संतों का आशीर्वाद हासिल होगा।
विज्ञापन


 मलूकपीठाधीश्वर द्वाराचार्य राजेंद्र दास ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां गौ गंगा रक्षा के लिए कड़े नियम बनाने के लिए संकल्पित होंगी उसे ही वोट दिया जाएगा।
जगद्गुरु विद्याभाष्कर ने कहा गौ वंश के संरक्षण से ही देश में समृद्धि आएगी। देश में 10 करोड़ गायें हैं। 30 करोड़ से अधिक लोग ईश्वर, साधु-संतों पर भरोसा करते हैं। यदि वे एक गाय को अपना लें तो गौ हत्या बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


 गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष  राधेश्याम खेमका ने हिंदूओं से गौ पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशी प्रजाति की गायें विलुप्त होती जा रही हैं। धर्म सम्मेलन में बड़ी संख्या में संत महात्मा उपस्थित रहे।

बतौर अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पंथमेडा में संत गौऋषि दत्त शरणानंद के संरक्षण में चलाए जा रहे गौ संरक्षण अभियान के लिए पांच लाख का दान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को गौ संरक्षण के लिए यथा शक्ति दान देने की अपील की। देखते ही देखते लाखों रुपये एकत्र हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें