सिर्फ कोवैक्सीन का लगेगा टीका
जिले में सोमवार से 15 से 18 साल आयु वर्ग के लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा। डॉ. तीरथलाल ने बताया टीकाकरण सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बनाए गए पोर्टल में गड़बड़ी कारण शनिवार को सिर्फ160 लोगों का ही पंजीकरण हो सका। रविवार को भी पंजीकरण के लिए लोग मशक्कत करते रहे। कुल 700 लोगों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराया।
स्कूल का आईकार्ड भी होगा मान्य
टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड केसाथ ही स्कूल का आईकार्ड भी मान्य होगा। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि टीकाकरण के बाद प्रत्येक व्यक्ति को आधा घंटे निगरानी में रहना होगा।