फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रजाई-गद्दों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार को किया रेस्क्यू

Sun, 02 Jan 2022 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदीप (60) सुलेमसराय बाजार में परिवार समेत रहते हैं। चार मंजिला मकान में उनका बेटा हिमांशू व अन्य परिजन रहते हैं। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर में ही प्रदीप ट्रेडर्स के नाम से रजाई-गद्दों की दुकान चलाते हैं जबकि बेसमेंट में गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सुलेमसराय में दुकान में भीषण आग लग गई। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुलेमसराय बाजार स्थित रजाई-गद्दों के गोदाम में रविवार शाम लगी भीषण आग में लाखों रुपयों का माल जलकर राख हो गया। घटना के वक्त दुकान मालिक के आठ परिवारीजन मकान की तीसरी मंजिल पर फंसा था। जिसे फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल नीचे उतारा। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात 8.30 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

विज्ञापन


प्रदीप (60) सुलेमसराय बाजार में परिवार समेत रहते हैं। चार मंजिला मकान में उनका बेटा हिमांशू व अन्य परिजन रहते हैं। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर में ही प्रदीप ट्रेडर्स के नाम से रजाई-गद्दों की दुकान चलाते हैं जबकि बेसमेंट में गोदाम बना रखा है। रविवार शाम पांच बजे के करीब बेसमेंट से धुआं उठने पर लोगों ने सूचना दी तो फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। एक टीम मकान में पीछे की ओर ग्राउंड फ्लोर में जाने के लिए बनी सीढ़ियों तक पहुंची तो भीतर से लपटें उठतीं दिखाई दी।

Prayagraj News : सुलेमसराय में लगी भीषण आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
साढ़े तीन घंटे में आग पर पाया काबू
आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन यह नाकाम रही। गोदाम काफी लंबा था इसलिए आगे तक पहुंचना मुमकिन नहीं था। जिसके बाद टीम ने सामने से जेसीबी लगवाकर ग्राउंड फ्लोर तक जाने के लिए जमीन तोड़कर दो रास्ते बनाए और फिर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब 3.30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाय जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि आग शॉर्टसर्किट से लगी। दुकान मालिक ने लाखों का नुकसान होने की बात बताई है।
विज्ञापन

Prayagraj News : सुलेमसराय में लगी भीषण आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
ऊपर फंसे परिजनों में महिलाएं-बच्चे भी थे शामिल, मची चीखपुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कितनी भयावह थी, यह इसी से पता चलता है कि ग्राउंड फ्लोर की फर्श तक बहुत ज्यादा तपने लगी थी। घटना के वक्त तीसरी मंजिल पर बने कमरों में परिवार केआठ सदस्य थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे जिनमें चीखपुकार मची हुई थी। फायरब्रिगेड की टीम ने एक्सटेंशन लैडर लगाकर मकान से सटे दूसरे भवन की छत से परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें प्रदीप, हिमांशू, ईशू, शिम्पी, नैंसी, आयुषी के अलावा दृष्टि(3) और वेद(7 माह)शामिल हैं।

नहीं थे अग्निशमन के उपाय, भेजा जाएगा नोटिस
अग्निशमन विभाग का कहना है कि गोदाम में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। अग्नि सुरक्षा के अन्य मानकों का भी पालन नहीं किया गया था। ऐसे में दुकान मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें