फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : न्यायालय ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अमित शाह पर लगाया था धमकाने का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जयराम रमेश ने एक जून को एक बयान जारी कर कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह जिला कलेक्टर्स को फोन पर धमकी दे रहे हैं। परिणाम भाजपा के पक्ष में लाने के लिए वह 150 से अधिक कलेक्टर्स को फोन कर चुके हैं।
विज्ञापन
अमित शाह और जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्र ने वाद दायर किया था। जिसके आधार पर कोर्ट ने आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था। अब नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि जयराम रमेश ने एक जून को एक बयान जारी कर कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह जिला कलेक्टर्स को फोन पर धमकी दे रहे हैं। परिणाम भाजपा के पक्ष में लाने के लिए वह 150 से अधिक कलेक्टर्स को फोन कर चुके हैं। उनका यह बयान उनके आधिकारिक ट्विटर अब (एक्श) पर भी पोस्ट किया गया था। जयराम रमेश ने अमित शाह के इस कृत्य को शर्मनाक बताया था। 

इस बयान के खिलाफ भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुशील कुमार मिश्र ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें