फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल को भीड़ ने पकड़ा, कानपुर पुलिस को सौंपा गया

Wed, 18 Aug 2021 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जाता है कि कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला दिलशाद अहमद अपने पड़ोस में रहने वाली एक दूसरे मजहब की लड़की को लेकर मंगलवार को फरार हो गया था। भागकर दोनों प्रयागराज जंक्शन पहुंचे और प्लेटफार्म नंबर छह पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
1 of 2
lovers
जंक्शन पर बुधवार की सुबह एक युवक और युवती को कुछ लोगों ने संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा तो उन्हें घेर लिया। लड़की और लड़के मजहब अलग होने के कारण भीड़ ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। हालांकि लड़की का कहना था कि वह बालिग और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। थाने में दिन भर पंचायत चली। शाम को लड़की के घर वाले कानपुर पुलिस के साथ पहुंच गए। दोनों को कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया। सिविल लाइंस थाने में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई। 

कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला दिलशाद अहमद पास की ही रहने वाली खुशी (परिवर्तित नाम) के साथ मंगलवार की रात कानपुर से फरार हो गया। दोनों भागकर प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए। बुधवार की सुबह दोनों प्लेटफार्म नंबर छह पर बैठे थे। उन्हें परेशान देखकर आसपास कुछ लोग उनसे पूछताछ करने लगे। लड़के का नाम दिलशाद था। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। दोनों को पकड़कर सिविल लाइंस की तरफ लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
प्रेमी
पुलिस उन्हें थाने ले गई। दिलशाद और खुशी का कहना था कि वे बालिग हैं। शादी करना चाहते हैं। घर वाले खिलाफ हैं, इसलिए वे हाईकोर्ट के किसी वकील से मिलना चाहते थे। सिविल लाइंस पुलिस ने तुरंत कानपुर पुलिस को सूचना दी। खुशी के घरवालों के साथ कानपुर पुलिस की टीम शाम को सिविल लाइंस पहुंची। प्रभारी इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि लड़की के पिता यहां पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे, इस कारण दोनों को कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया। 

हाईस्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी लाए थे दोनों 
प्रयागराज। दिलशाद और खुशी अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ ही हाईस्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी लाए थे। खुशी ने पुलिस से कहा कि वह बालिग है और दिलशाद से अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। सुबूत के लिए वह हाईस्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट लाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें