फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आज से पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत, जंक्शन पर किया जाएगा स्वागत

Mon, 16 Sep 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम 4.15 बजे अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम से देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वर्तमान में 16 कोच के साथ इस ट्रेन का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच हो रहा है। 17 सितंबर से नियमित ट्रेन के रूप में 20 कोच वाली वंदे भारत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सोमवार 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 20 कोच की वंदे भारत का संचालन सोमवार को स्पेशल ट्रेन के रूप में वाराणसी से प्रयागराज और प्रयागराज से वाराणसी के बीच होगा। इस दौरान ट्रेन आगमन पर प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत कार्यक्रम भी होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम 4.15 बजे अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम से देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वर्तमान में 16 कोच के साथ इस ट्रेन का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच हो रहा है। 17 सितंबर से नियमित ट्रेन के रूप में 20 कोच वाली वंदे भारत शुरू हो जाएगी।

खास बात यह है कि देश में सबसे पहले चलने वाली वंदे भारत जो 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी, उस ट्रेन को 20 कोच से लैस किया जा रहा है। इसके सभी कोच अब भगवा रंग के होंगे।
विज्ञापन


उधर, उद्घाटन के दिन वाराणसी से वंदे भारत शाम 4.15 बजे रवाना होकर यहां 6.10 बजे पहुंचेगी। यहां सांसद प्रवीण पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत करेंगे। डीआरएम हिमांशु बडोनी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर होगा।

इस दौरान ट्रेन से वाराणसी से स्कूली बच्चे, समाजसेवी एवं तमाम एनजीओ से जुड़े लोग प्रयागराज आएंगे। उसके बाद वंदे भारत से ही सभी की वापसी होगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में 17 और 22415/22416 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में 18 सितंबर से 16 की जगह 20 कोच हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें