नगर विकास मंत्री से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में मुलाकात कर कुंभ मेला क्षेत्र से जुड़े वार्ड की आंतरिक गलियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बजट भेजने की मांग की। कहा कि कुंभ मेला अधिकारी द्वारा मुख्य मार्ग की ड्रामर सड़कों का प्रस्ताव तो नगर निगम से मांगा गया है लेकिन आंतरिक गलियों का बनना भी अत्यंत आवश्यक है। देश के कोने-कोने के लोग कुंभ मेला में प्रयागराज आते हैं।
ऐसा कोई घर नहीं जिनके घरों में श्रद्धालु नहीं आते। अतः गलियों की मरम्मत पर भी प्राथमिकता आवश्यक है। मांग में कहा गया है कि मार्च से चुनाव आचार संहिता लग जाएगी जल्द से जल्द आंतरिक गलियों में कार्य शुरू किया जाए l
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का प्रयागराज आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने शिवकुटी मेंहदौरी चौराहे पर स्वागत किया। सर्किट हाउस के प्रांगण में महापौर गणेश केसरवानी ने पुष्पगुच्छ देकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मंत्री के साथ संगठनात्मक एवं नगर निगम के कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर भाजपा नगर निगम प्रयागराज के मुख्य सचेतक वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने गृह कर बकाया पर ओटीएस लागू करने की मांग की। महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कुंभ मेला क्षेत्र में जुड़े वार्ड की आंतरिक गलियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बजट देने का आग्रह किया। स्वागत करने वालों में स्वागत करने वालों में वरुण केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, संजय गुप्ता, देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, नटवरलाल भारती, संजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, रविंद्र जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, एजाजुद्दीन, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।