फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रयागराज में मिली कोरोना संदिग्ध युवती, मुहल्ले में सन्नाटा, घर, दुकान धड़ाधड़़ हुए बंद

Thu, 26 Mar 2020 06:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
झूंसी थाना क्षेत्र केआवास विकास कालोनी योजना तीन में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक युवती कोरोना वायरस की संदिग्ध पाई गई। परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौकेपर पहुंची और युवती को अस्पताल लेकर गई। कोरोना की संदिग्ध युवती केपाए जाने पर कालोनी में हड़कंप मच रहा। कुछ ही देर में आसपास खुलीं आवश्यक सेवाओं की दुकानों के शटर भी धड़ाधड़ गिर गए। 
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी योजना तीन की 22 वर्षीय युवती की पिछले दो दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उसे खांसी के साथ ही बुखार और बदन में दर्द की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ती चली गई तो बृहस्पतिवार को डरे परिजनों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंसकर्मी मौकेपर पहुंचे और पूरी एहतियात बरते हुए युवती को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

उधर, युवती के कोरोना का संदिग्ध पाए जाने पर कालोनी में हड़कंप मच गया। डरे-सहमे लोग अपने घरों में दुबक गए। आसपास खुलीं आवश्यक सेवाओं की दुकानों केशटर भी धड़ाधड़ गिर गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार केअन्य सदस्यों को भी अगले 14 दिनों तक आइसोलेशन में चले जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें