दवा कारोबार से जुड़े कर्मचारियों के लिए लॉकडाउन पास बनाने के बारे में दवा कारोबारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी से बातचीत की। बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई आपात बैठक में कारोबारियों ने कहा कि उनके कर्मचारियों के लिए लाकडाउन पास बनाने पर प्रशासन सहमत हो गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने थोक, होलसेल, दवा व्यापार की दुकानों को खोलने के लिए निर्देशित भी किया ताकि नगर में दवा की कमी न होने पाए। बैठक में संगठन के अध्यक्ष राणा चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी, महामंत्री लालू मित्तल, निखिल मलंग, नरेंद्र सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे। संगठन के महामंत्री लालू मित्तल ने दवा जैसी आवश्यक वस्तु की उपलब्धता के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।