फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों में दिखा कोरोना का खौफ, स्कूलों में कम आए बच्चे

Tue, 20 Oct 2020 02:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
स्कूल में दो गज की दूरी पर बैठे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात महीने बाद सोमवार को कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोले गए। मगर अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। विद्यालयों में दोनों पालियों में किसी विद्यालय में 25 तो किसी में 35 बच्चों की उपस्थिति रही। इधर, डीआईओएस सर्वदानंद ने कालेजों का निरीक्षण किया। शासन ने गाइडलाइन जारी कर 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया था। रविवार को ही स्कूलों को सैनिटाइज कर कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। सोमवार को पहले शिफ्ट में कक्षा नौ और 10 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक व दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 व 12 की क्लास दोपहर 12.20 से 3.20 बजे तक संचालित हुई। मगर विद्यालयों में बच्चों की संख्या बहुत ही कम रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कालेज आने वालों की संख्या बीस फीसदी से अधिक नहीं रही।
विज्ञापन


मानधाता के जेआरडी बालिका इंटर कालेज में कक्षा नौ व 10 में कुल 12 छात्राएं उपस्थित रहीं। कक्षा नौ में पंजीकृत 75 में सिर्फ चार, जबकि 10वीं में पंजीकृत 93 में 8 बच्चे ही स्कूल आए। कक्षा 11 में पंजीकृत 119 में से 6 और 12वीं में पंजीकृत 137 में से 14 बच्चे आए। प्रबंधक राम अभिलाख मौर्य ने बताया कि कक्षाएं संचालित होने लगेगी तो बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी। रानीगंज के राम निहोर इंटर कालेज में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा में कुल 35 बच्चे ही उपस्थित रहे।

रानीगंज के मनीष मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 व 10 को मिलाकर पंजीकृत बच्चों की संख्या कुल 250 है, जबकि 50 उपस्थित रहे। रानीगंज के राजकीय इंटर कालेज बरहदा में 9वीं से 12वीं तक 25 विद्यालय पहुंचे। जबकि पंजीयन संख्या 200 के पार है। प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह ने बताया कि कक्षाओं के संचालन शुरू हो गया है, अब बच्चों की संख्या में भी इजाफा होगा। डीआईओस सर्वानंद ने शहर से लेकर गांव तक कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने विद्यालय प्रबंधन को गाइडलाइन के अनुरूप क्लास के संचालन का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जीआईसी में 65 बच्चे रहे उपस्थित
शहर के राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को पहले दिन दो शिफ्ट की क्लास में कुल 65 बच्चों की उपस्थित रही। कक्षा नौ में पंजीकृत 233 में 20, कक्षा 10 में पंजीकृत 192 में 20, कक्षा 11 में पंजीकृत 265 में 13 व कक्षा 12वीं में पंजीकृत 205 में 12 बच्चों ने क्लास लिया। प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि नियमित क्लास का क्रम शुरू होगा तो बच्चों की संख्या में इजाफा होगा। अभिभावकों के सहमति पत्र आ रहे है।

थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धुलने के बाद कक्षाओं में बैठने का मिल रहा मौका
सोमवार को कालेज पहुंचने वाली छात्राओं व छात्रों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। इसके बाद उन्हें कालेज परिसर में हाथ धुलने के लिए कहा जा रहा था। इसके बाद सभी को कक्षाओं में प्रवेश का मौका मिल रहा था। पढ़ने के लिए आने वाले छात्र व छात्राओं को विषयवार शिक्षक पढ़ाते नजर आए।

लाकडाउन के बाद खुले स्कूल सरोजनी इंटर कालेज में पहुंची छात्राओं का थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचा- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें