फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid : फिर दस्तक देने को तैयार कोरोना, कोविशील्ड का दो माह से खत्म है स्टॉक

Fri, 23 Dec 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब उनको बूस्टर डोज लगनी है, लेकिन स्टॉक ही नहीं है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया कि अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ की लैब को भेजा जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का नया वैरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है, लेकिन जिले में कोविशील्ड के बूस्टर डोज लगाने का सिलसिला दो माह से रुका हुआ है। नई एडवाइजरी के बाद बूस्टर डोज नहीं लगवाने वालों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। करीब दो माह से कोविशील्ड का स्टॉक जिले में खत्म पड़ा है। बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिनको कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी हैं।

विज्ञापन



अब उनको बूस्टर डोज लगनी है, लेकिन स्टॉक ही नहीं है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया कि अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ की लैब को भेजा जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविशील्ड और कोवैक्स भी खत्म हो चुकी है। केवल कोवैक्सीन की 7 हजार डोज बची हैं। चूंकि 80 फीसदी से अधिक लोगों को दोनों डोज कोविशील्ड लगी है इसलिए वह बूस्टर डोज के लिए इंतजार कर रहे हैं। 

केंद्र सरकार से एडवाइजरी जारी हुई है। अगर कोई नया पॉजिटिव केस सामने आता है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। इससे पता चलेगा कि संक्रमित कोरोना के किस वैरिएंट का शिकार हुआ है। - डॉॅ. नानक सरन, सीएमओ प्रयागराज

विज्ञापन

कोरोना: रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू होगी टेस्टिंग

कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था कर दी गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच होगी। 

हालांकि विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की तरफ से विस्तृत गाइड लाइन जारी होने का इंतजार है, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम जांच के लिए शुक्रवार से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर टीमें तैनात रहेंगी। डीएसओ (डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर) डॉ. वरुण क्वात्रा के मुताबिक फिलहाल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 100 बेड रिर्जव कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों की जांच और सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 

बताया कि राज्य सरकार की तरफ से विस्तृत गाइड लाइन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। लोगों से अपील की कि कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल जांच कराए। 

कोरोना काल में स्थापित हुए थे दस आक्सीजन प्लांट
कोरोना के दौरान बेली और एसआरएन अस्पताल में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। इसके अलावा डफरिन, कॉल्विन, रेलवे हॉस्पिटल, फूलपुर, भगवतपुर और टीबी हॉस्पिटल में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध है।

घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थानों पर रोकनी होगी बस

शासन द्वारा रात आठ बजे के बाद बसों को न चलाने केे फरमान के बाद अब कहा गया है कि अगर रात में कोहरा नहीं पड़ता है तो बसों का संचालन किया जा सकता है। इस बीच अगर रास्ते में कहीं घना कोहरा आता है तो रोडवेज चालक को किसी सुरक्षित स्थान या ढाबे पर बस खड़ा करने के बाद उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देनी होगी। इसकी एडवायजरी भी जारी कर दी गई है।

दरअसल मंगलवार 20 दिसंबर को ही कोहरे की वजह से यूपी रोडवेज ने रात आठ बजे के बाद बस परिचालन पर रोक लगा दी। इस आदेश से प्रयागराज रीजन की रात में चलने वाली 67 बसों के संचालन पर असर पड़ा। इन बसों को रोडवेज ने दिन में चलवाना शुरू कर दिया।

हालांकि बीते दो रोज से रात में मौसम साफ है। उसे लेकर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि रात के समय में मौसम साफ होने पर बसें चलाई जा सकती हैं। अगर रात में अचानक कोहरा आता है तो ड्राइवरों को उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़ा करना होगा। बसें सड़क किनारे कत्तई न खड़ी की जाएं। इसके अलावा अगर रात में कही बसें रोकी जाती हैं तो उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से दी जाए।
विज्ञापन

एयरपोेर्ट पर रैंडम जांच के लिए सीएमओ को लिखा पत्र 
अन्य राज्यों में कोरोना के ताजा केस आने के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इस बीच यात्रियों से कोरोना की गाइड लाइन पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं एयरपोर्ट में यात्रियों की रैंडम जांच के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय की ओर से सीएमओ प्रयागराज को पत्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रैंडम जांच के लिए शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंच सकती है। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट में एहतियातन बहुत से यात्री मास्क लगाकर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें