फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने 125 और लोगों को जकड़ा, एजी आफिस के पूर्व ऑडिट अफसर की मौत

Wed, 29 Jul 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
  • सोमवार को मिले थे 149 मरीज, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 823
  • लगभग दो सौ लोग होम आईसोलेशन में, अब तक 1852 हो चुके संक्रमित
प्रयागराज। कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या में मंगलवार को फिलहाल कमी आई। इस दिन 125 नए मामले सामने आए, जबकि सोमवार को 149 लोग पाजिटिव पाए गए थे। कोरोना की चपेट में आने से एजी आफिस के पूर्व सीनियर आडिट अफसर की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को 125 नए मामलों के साथ जिले में कुल पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 1852 हो गई है। इसमें 997 घर जा चुके हैं, जबकि 823 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन



कटरा निवासी एजी आफिस के सीनियर ऑडिट अफसर वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी तबीयत पहले से खराब थी। उन्होंने निजी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह पर निजी पैथालॉजी में जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। मंगलवार की सुबह उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने के साथ बीपी, शुगर की परेशानी थी, साथ ही फेफड़े में भी इंफेक्शन था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार जिले में कोरोना से अब तक 50 लोग जान गंवा चुके हैं।


उधर, एसआरएन में सोमवार को दर्जन भर संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। सभी की कोविड की जांच कराई गई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक सोमवार को स्क्रीनिंग कराने के लिए सवा तीन सौ से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 165, रेलवे हॉस्पिटल में 25, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 11, कोटवा-बनी में 30, बेली हॉस्पिटल में 34 संक्रमित भर्ती थे। इसके अलावा 197 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य टीमों की ओर से उनकी निगरानी भी की जा रही है। 
विज्ञापन




डॉक्टर सहित 61 लोगों को दी गई छुट्टी
प्रयागराज। जिले के कोविड अस्पतालों और केयर सेंटर से मंगलवार को कुल 61 लोगों को छुट्टी दी गई।  इसमें सबसे अधिक मरीज बेली अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहां से कुल 26 लोगों को घर भेजा गया है। इसमें दरभंगा निवासी एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा कोटवा-बनी से सात, एसआरएन चिकित्सालय से 15, कालिंदीपुरम से आठ, रेलवे हास्पिटल से पांच लोगों को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें