फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित, नगर आयुक्त कार्यालय पर गरजे

Tue, 28 Jul 2020 11:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
  • काम समाप्त होने के बाद अंगूठा लगाने, फोटो खिंचाने की कार्रवाई बंद की जाए
  • तुलसी पार्क में की सभा, मांगें नहीं माने जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

प्रयागराज। कीडगंज में तैनात नगर निगम का एक सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गया है। इस सूचना पर कोरोना योद्धा बने सफाई कर्मचारियों में संक्रमण प्रसार की आशंका से दहशत हो गई। नाराज कर्मचारियों ने दूसरे पहर नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। मांग की है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद अंगूठा लगाने और सामूहिक फोटो खिंचाने की व्यवस्था बदली जाए अन्यथा काम ठप कर आंदोलन करना मजबूरी होगी। 

विज्ञापन



नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप के मुताबिक खुद की जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी ड्यूटी से इतर देर शाम तक काम कर रहे हैं। काम के बाद जोन या बीट स्तर पर सभी से रजिस्टर पर अंगूठा लगवाकर सामूहिक फोटो खिंचाई जा रही है। यहीं संक्रमण का कारण बना है। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों की कोविड जांच कराने और अंगूठा, फोटो की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है। 


दोपहर बाद नगर निगम परिसर में जुटे सफाई कर्मचारियों ने तुलसी पार्क में उचित दूरी का पालन करते हुए सभा की। निर्णय लिया कि नगर निगम प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता तो वे काम ठप कर आंदोलन करेंगे। जुलूस लेकर महापौर कार्यालय पहुंचे कर्मचारी मायूस हुए। महापौर वहां नहीं थीं। फिर सभी नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त रवि रंजन के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें ज्ञापन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें