फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#कोरोना इफेक्टः यूपीपीएससी की कम्प्यूटर सहायक परीक्षा स्थगित, बढ़ेगी आईईआरटी डिप्लोमा प्रवेश आवेदन की तिथि

Wed, 25 Mar 2020 08:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

कोरोना को लेकर देशभर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पांच अप्रैल को प्रस्तावित कम्प्यूटर सहायक परीक्षा-2019 को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से कंप्यूटर सहायक के 14 पदों के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को शामिल होना है। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर प्रस्तावित है।

विज्ञापन




बढ़ेगी आईईआरटी डिप्लोमा प्रवेश आवेदन की तिथि
प्रयागराज। आईईआरटी के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन 11 फरवरी से शुरू हुआ था। एक महीने से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी मात्र 3591 पंजीकरण हुआ है। संस्थान में पिछले शैक्षिक सत्र में 11 हजार से अधिक आवेदन आए थे, ऐसे में संस्थान की ओर से डिप्लोमा प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 अप्रैल से आगे बढ़ाई जा सकती है। कोरोना वायरस का खतरा नहीं थमा को आईईआरटी को प्रवेश परीक्षा 21 एवं 22 मई से तिथि भी आगे बढ़ानी पड़ सकती है।



इविवि, एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी 14 अप्रैत तक बंद
प्रयागराज। कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद शहर के तीनों केंद्रीय संस्थानों इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में 14 अप्रैल तक अवकाश घोशित कर दिया गया है। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर इविवि, एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी में 31 मार्च तक अवकाश था। इन संस्थानों में पहले से ही छात्रावास खाली करवाकर अवकाश घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें