फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस, सीबीएसई की परीक्षाएं अप्रैल में होने की संभावना कम

Wed, 25 Mar 2020 07:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
jee mains
विज्ञापन
  •  कोरोना का असर कम होने के बाद ही एनटीए और सीबीएसई जारी करेंगी नई तिथि

कोरोना के खतरे के चलते सीबीएसई एवं आईसीएसई के साथ जेईई मेंस की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की गई थीं। अब कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ने के बाद पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिए जाने के बाद इन परीक्षाओं के अप्रैल में होने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के बाद देश की स्थिति कैसी है, उसे देखने के बाद ही परीक्षा की नई तिथि के बारे में विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों संजय सिंह, एमके गुप्ता का कहना है कि 14 अप्रैल तक लॉकडाउन होने के बाद सीबीएसई की 10 वीं-12 वीं और एनटीए की ओर से होने वाली जेईई मेंस की परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह अथवा मई महीने में होने की संभावना बन रही है। उनका कहना है कि सीबीएसई और एनटीए देश में कोरोना का खतरा कम होने की दशा में ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेंगे। सीबीएसई और एनटीए की परीक्षाएं एक दिन न पड़ जाएं इसको लेकर परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है। इस बारे में एनटीए की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दोनों परीक्षा की तिथियों में टकराव नहीं होगा।


ऑल इंडिया रैंक जारी करने में होगी देरी
इंजीनियरिंग एवं मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि जेईई मेंस आगे बढ़ने पर ऑल इंडिया रैंक की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तिथि भी आगे बढ़ सकती है। पहले जेईई मेंस की परीक्षा दो, तीन अप्रैल को पूरी करने के बाद एनटीए की ओर से 30 अप्रैल को जेईई मेंस का रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी, अब अप्रैल में जेईई मेंस की परीक्षा होते दिखाई नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन



जेई मेंस और नीट की परीक्षाएं पड़ सकती हैं आसपास
एनटीए की ओर से जेईई मेंस की तिथि में बदलाव के बाद तीन मई को होने वाली संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) एक साथ पड़ने की संभावना बन रही है। मेडिकल परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन करने वाले अमिताभ सोनी का कहना है कि यदि 14 अप्रैल के बाद भी कोरोना का खतरा बना रहा तो तीन मई को प्रस्तावित नीट की तिथि में बदलाव करना पड़ सकता है। नीट एवं जेईई मेंस दोनो परीक्षाएं एनटीए कराता है ऐसे में अब लग रहा है कि जेईई मेंस तीन मई के बाद ही हो पाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जेईई मेंस ऑनलाइन और नीट ऑफलाइन होने से एनटीए को दोनों परीक्षाएं एक साथ कराने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें