तीन जनवरी से खुलना था विवि
31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश है। एक एवं दो जनवरी को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा। तीन जनवरी से विश्वविद्यालय खुलना था। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बाद केवल ऑनलाइन मोड में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। सभी शिक्षक विभागों में आकर ऑनलाइन मोड में कक्षाएं लेंगे।
सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रॉक्टर सुनिश्चित करेंगे कि परिसर या हॉस्टल में नए साल का समारोह न आयोजित किया जाए। शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्रों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की सलाह दी गई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सांस में तकलीफ, बुखार या अस्वस्थ होने के अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने रिपोर्टिंग अफसर को सूचित करें और परिसर छोड़ दें।