फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie App: अब ऑनलाइन होगी कुली की बुकिंग, एमएनएनआईटी ने बनाया एप... जानें कैसे करेगा काम

Tue, 18 Jun 2024 11:05 AM IST
आकाश दुबे प्रमोद यादव, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

रेलवे ने बनारस, रामबाग और झूंसी स्टेशन पर ट्रायल की अनुमति दी है। सफल होने के बाद इसे देशभर के सभी स्टेशनों पर अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : X @MNNITALLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेशन पर कुली ढूंढने के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब कुली की उपलब्धता ऑनलाइन होगी। इसके लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के टेक्नोक्रेट ने स्टार्टअप के अंतर्गत कुली एप बनाया है। इस पर कुलियों का पंजीकरण किया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर अभी इसे बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन पर शुरू किया गया है। जल्द ही इसे प्रयागराज के रामबाग और झूंसी स्टेशन पर शुरू किया जाएगा। उसके बाद देशभर के अन्य स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

एमएनएनआईटी में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी फाइनल इयर में छात्र उत्सव गुप्ता ने कुली एप बनाने की पहल की। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के मृणाल वार्ष्णेय, कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के ईनम यादव और डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग आकुर्डी पुणे के एआई एंड डेटा साइंड फाइनल इयर के ऋषभ सिंह को साथ लिया। छात्रों ने नवंबर 2023 में एप बनाने की प्रक्रिया शुरू की। टीम में टेक्निकल हेड के रूप में सिद्धार्थ कुमार, कंसल्टेंट के रूप में विवेक कुमार और एचआर के पद पर नैना सिंह जुड़ीं।

स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत एप का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए मार्च 2024 में भारत सरकार से दो लाख रुपये की मदद भी मिली। युवाओं की मेहनत रंग लाई और एप बनकर तैयार हो गया है। यात्रियों को यह सुविधा मुहैया कराने के लिए मई में रेलवे से अनुमति मिल गई। पिछले हफ्ते से टीम के सदस्य बनारस स्टेशन पर कुलियों से मिलकर उनका पंजीकरण कर रहे हैं। साथ ही एप पर बुकिंग भी शुरू कर दिए हैं। जल्द ही रामबाग और झूंसी के कुलियों का पंजीकरण करेंगे। उनका अकाउंट नंबर इससे जोड़ देंगे।
विज्ञापन

कैसे काम करेगा एप
यात्रियों को कुली एप डाउनलोड करना होगा। www.cooliewale.in वेबसाइट पर भी बुकिंग कर सकेंगे। पीएनआर नंबर के जरिये ही बुकिंग होगी। यात्रियों को बताना होगा कि उनके पास कितने किलो का लगेज है। उसी के अनुसार रेलवे से निर्धारित दर पर कुली की बुकिंग होगी। इसमें पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा होगी। यात्री जो भुगतान करेंगे, वह कुली को मिलेगा। एप की ओर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें