फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों को मिली कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात

Mon, 24 Aug 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रसोइयों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सि
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में विधानसभा स्तरीय रसोईया सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात शंकर पांडेय व अखिलेश ने रसोइयों को सम्मानित करते हुए उन्हें लाभार्थी का प्रतीक चिह्न भी दिया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, रामबाबू प्रजापति, पुष्पराज, ओमप्रकाश, कमलेशकुमार, प्रमोदकुमार, बाबूराम, सुशील कुशवाहा, राधा, लक्ष्मी मौजूद रहे। इधर, सोरांव तहसील में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने रसोइयों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव सुमन मिश्रा आदि रहे। मेजा में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने रसोईयों को बधाई दीं। मौके पर शिवसेना की प्रांतीय सचिव रूचि तिवारी, जंगीलाल गुप्ता, मनीष तिवारी, मुस्कान, संतोषा, फूलकली, कमलेश कुमार और अनुराग सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें