फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर किए गए विवादित ट्विट, नरेंद्र गिरी ने दर्ज कराया केस

Mon, 06 Sep 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नाम से बने फर्जी अकाउंट से कई विवादित ट्विट किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी होने पर नरेंद्र गिरी आश्चर्यचकित हैं। उनका कहना है कि उनके द्वारा किसी को ट्विटर अकाउंट बनाने के लिए नहीं कहा गया है और न ही अखाड़ा परिषद के नाम से कोई अधिकृत ट्विटर अकाउंट है।
विज्ञापन
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ी परिषद के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट का मामला प्रकाश में आया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को इसके बारे में जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि वह तो की-पैड वाला मोबाइल यूज करते हैं। किसी ने साजिश के तहत संगठन को बदनाम करने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया है। इस मामले में उन्होंने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

महंद नरेंद्र गिरी बोले, छवि धूमिल करने का प्रयास

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नाम से बने फर्जी अकाउंट से कई विवादित ट्विट किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी होने पर नरेंद्र गिरी आश्चर्यचकित हैं। उनका कहना है कि उनके द्वारा किसी को ट्विटर अकाउंट बनाने के लिए नहीं कहा गया है और न ही अखाड़ा परिषद के नाम से कोई अधिकृत ट्विटर अकाउंट है। जिसने भी यह कार्य किया है वह उनकी और परिषद की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। यह बड़ी साजिश लग रही है। 

 

292 फॉलोअर्स 
अखाड़ा परिषद के नाम से बने फर्जी अकाउंट को 292 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि चार फालोइंग है। इस अकाउंट से महाराष्ट्र के पालघर सहित कई घटनाओं को लेकर ट्विट भी किया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें