फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार अस्पताल रोड पर गड्ढा, सड़क पर भरा पानी

Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 कौड़िहार अस्पताल रोड पर गड्ढा भरा, सीवर का गंदा पानी
विज्ञापन
कौड़िहार अस्पताल रोड पर गड्ढा होने के चलते सीवर का पानी सड़क पर भरा है। इससे सड़क पर सफर करने वाले लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज- रायबरेली हाईवे लिंक सड़क जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर से गंगा नदी के समीपवर्ती गांव के लोगों के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार के डॉक्टर तथा कर्मचारियों का आवागमन है। लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क मार्ग से जुड़ी बस्ती की जल निकासी अवरुद्ध होने से घरों का पानी सड़क पर जमा हो गया है।
इससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग मूकदर्शक बना है। लोगों ने संबंधित विभाग अधिकारियों से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संबंधित अधिकारियों को समस्या के बाबत कई बार अवगत कराया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा अधूरी नाली का निर्माण कराया गया। इससे घरों का पानी सड़क पर फैला रहता है। - विमला साहू, प्रधान जगदीशपुर चांधन उर्फ पीथीपुर, विकासखंड कौड़िहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें