फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गीज से सड़वा आठ किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद

Mon, 31 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गींज से सड़वा आठ किमी लंबी सड़क को ठेकेदार ने छह माह पहले खोदकर छोड़ दिया । जिससे सड़क पर हर तरफ गड्ढे होने से में ग्रामीणों को समस्या झेलनी पड़ रही थी। राहगीरों को आठ किमी का सफर तय करने में घंटों लग रहे थे। सबसे अधिक परेशानी बीमार और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही थी। यहां तक कि कुछ लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो गए। ग्रामीणों के तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 मार्च मंगलवार के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीण किसान यूनियन के नेता अंकुश शुक्ला, पंकज कुशवाहा, आशीष शुक्ल, राकेश बिंद, विजय कुशवाहा, अमित पांडे आदि ने अमर उजाला का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने से आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें