टेंडर प्रक्रिया जल्द
महाकुंभ 2025 की योजनाओं में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तारीकरण का कार्य भी शामिल है। अस्पताल के मुख्य गेट को एमजी मार्ग पर लाने और अस्पताल परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, 100 बेडों के आईसीयू समेत कई अन्य कार्य किए जाने हैं। बताया जा रहा है कि पीडीए की तरफ से जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पीडीए ने सड़क निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। महाकुंभ से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना है। - गौतम त्रिपाठी, उप प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल