फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राख नहीं मिलने से सिक्स लेन पुल के निर्माण में बाधा, मुख्य सचिव ने कहा- तय अवधि में पूरा करें काम

Thu, 30 Nov 2023 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुल तथा सड़क के निर्माण में रोजाना करीब 100 ट्रक राख की जरूरत बताई जा रही है लेकिन यह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से निर्माण की प्रगति काफी धीमी हो गई है। यह समस्या लंबे समय से है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांड ऐश न मिलने से फाफामऊ में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल तथा सड़कों के निर्माण की प्रगति थम गई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मेजा, विद्यासागर, ऊंचाहार समेत अन्य पॉवर प्लांट के अफसरों संग समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तय अवधि में पुल के निर्माण का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पुल तथा सड़क के निर्माण में रोजाना करीब 100 ट्रक राख की जरूरत बताई जा रही है लेकिन यह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से निर्माण की प्रगति काफी धीमी हो गई है। यह समस्या लंबे समय से है। महाकुंभ के मद्देनजर मुख्य सचिव ने बुधवार को ऑनलाइन उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें यह मुद्दा उठा। इस पर मुख्य सचिव ने संबंधित अफसरों से बात करके अतिशीघ्र राख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने फाफामऊ यार्ड पर एक अतिरिक्त आरओबी के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। उन्होंने इसके निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने महाकुंभ के अंतर्गत हो रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेना से एनओसी मिलने के बाद ही हनुमान मंदिर कॉरिडोर का शुरू हो निर्माण

मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र स्थित लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर तथा अरैल घाट पर प्रस्तावित डिजिटल म्यूजियम के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दोनों ही प्रस्तावों पर सहमति जताई लेकिन कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की भी हिदायत दी। मुख्य सचिव ने दोनों प्रस्तावों के लिए सेना और अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति पत्र लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल म्यूजियम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। इस दृष्टि से इसका पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें