अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया गया है। लगभग बजे तक मत पत्रों को छांट लिया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ डंटी है।
जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है। एल्डर कमेटी के चैयरमैन नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि अभी मत पत्रों की छंटाई का काम चल रहा है। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया गया है। लगभग बजे तक मत पत्रों को छांट लिया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ डंटी है।
विज्ञापन
बीच-बीच में नारे लग रहे हैं। मतगणना के दौरान कोई बवाल न हो इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरिकेडिंग करके घेर दिया गया है। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियो के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नही दिया गया है।